यमन की बड़ी धमकी, अगले कुछ दिनों में मुंहतोड़ जवाब के लिए रहे तैयार सऊदी अरब
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन की राजनैतिक परिषद के सदस्य ने यमन पर सऊदी अरब के हमले जारी रहने और संघर्ष विराम के उल्लंघन की ओर से सचेत किया और धमकी दी कि अगले कुछ दिनों में सऊदी अरब के इन हमलों और संघर्ष विराम के उल्लंघन का जवाब दिया जाएगा।
तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार मुहम्मद अलबुख़ैती ने बल दिया कि हर वह पहल जो यमन पर पूरी तरह से हमले बंद न करवाए वह अधूरी पहल है। उन्होंने यमनी राष्ट्र के घेराव और परिवेष्टन की ओर संकेत करते हुए लिखा कि यमन पर सैन्य हमले से ज़्यादा इस देश के परिवेष्टन से नुक़सान हो रहा है।
अंसारुल्लाह की राजनैतिक परिषद के सदस्य ने बल दिया कि संघर्ष विराम और झड़पों को रोकने के लिए हर प्रकार की पहल में यमन के परिवेष्टन को समाप्त की मांग न करना, यमन के परिवेष्टन को वैधता प्रदान करता है।
उन्होंने सऊदी अरब के हमलों में यमन के तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की ओर संकेत करते हुए इस कार्यवाही को सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले का औचित्य क़रार दिया। उनका कहना था कि अलहुदैदा पर हमले तेज़ करने वाले, जवाब के लिए तैयार रहें।

