संरा ने पश्चिमी एशिया में युद्ध विराम की मांग की

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

संयुक्त राष्ट्र संघ ने पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और रक्तपात की तुरंत समाप्ति की मांग की है।
अलजज़ीरा टेलीवीजन के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक बयान जारी करके पश्चिमी एशिया के देशों से मांग की है कि वह युद्धों की तुरंत रोकथाम के लिए कार्यवाही करें। इस बयान पर सीरिया, इराक़ और यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के राजदूतों के अतिरिक्त लेबनान में संयुक्त राष्ट्र संघ के कोआरडीनेटर और पश्चिमी एशिया में संयुक्त राष्ट्र संघ के राजदूत के भी हस्ताक्षर किए।
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने 23 मार्च को समस्त देशों से यह अपील की थी कि कोरोना वायरस के तेज़ फैलाव और इसके विध्वंसक ख़तरों के दृष्टिगत तुरंत युद्ध विराम किया जाए।
संयुक्त राष्ट्र संघ के उक्त पांच प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सभी देशों से मांग की है कि वह तुरंत युद्ध विराम और कट्टरपंथी कार्यवाहियों की रोकथाम के लिए मैदान में आएं।
संयुक्त राष्ट्र संघ के इस बयान में आया है कि आज किसी भी देश में यह क्षमता नहीं है कि वह अकेले ही इस वायरस का मुक़ाबला कर सके और महामारी की रोकथाम अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के बिना असंभव है।

Don`t copy text!