बाराबंकी। 02 जुलाई परिवार कल्याण कार्यक्रम में विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से सारथी जागरूकता वाहन का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अवधेश कुमार यादव के द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अवधेश कुमार यादव ने बताया कि, जनपद एंव विकास खण्ड स्तर पर आम जनता के मध्य देश की बढ़ती जनसंख्या के संबध में जागरुता फैलाने तथा आम जन मानस को परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों को अपनाने के लिये प्रेरित करने हेतु सारथी जागरूकता वाहन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह वाहन दिनाँक 02.07.2024 से 05.07.2024 तक जनपद के सभी प्रमुख स्थलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजार, हाटों में रूक कर परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों का प्रचार-प्रसार करते हुये आम जनमानस को परिवार नियोजन की विधियों को अपनाने हेतु प्रेरित करेगा। परिवार नियोजन उपायों के संबंध में लोगों की भ्रान्तियों को दूर करते हुये जनता का इनके प्रति ज्ञान सम्वर्धन करेगा। इस वाहन द्वारा आम जन मानस को परिवार नियोजन संबंधी विभिन्न विधियों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की जायेगी।
इस अवसर पर समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ नोडल अधिकारी परिवार जिला प्रबंधक कल्याण डा० राजीव दीक्षित, मो० इमरान, जुबेर अहमद, श्री वेद प्रकाश पाण्डेय आदि सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
- Likes
- Followers
- Subscribers
- Posts
Related Posts

