म्याऊं उसहैत मार्ग ढका पुलिया के पास दो मोटर आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत
मुकीम अहमद अंसारी
म्याऊं उसहैत मार्ग ढका पुलिया के पास दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों मोटर साइकिल चालक के सिर में गहरी चोटें आई। मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने 108 पर फोन कर दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं भेजा दिया जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित करते हुए बदायूँ मोरचरी के लिए भेज दिया। मृतकों में एक की पहचान भगवान सिंह (27) पुत्र हीरालाल निवासी संजरपुर, थाना अलापुर और दूसरे की पहचान साकिर (35) पुत्र पुत्तन निवासी तकिया मोहल्ला, दातागंज के रूप में हुई है। घटना की खबर के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

