बिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा डॉक्टर डे के उपलक्ष में चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सुधा महेश्वरी ने किया। उन्होंने कहा डॉक्टर भगवान के बाद धरती पर दूसरा व्यक्ति है जो मरते व्यक्ति को जीवन देता है। ऐसे में इनका सम्मान होना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जहां कोरोना जैसी महामारी के समय हमारे डॉक्टर ने लाखों लोगों को नया जीवन दिया ऐसे में इन्हें सम्मान मिलना चाहिए। क्लब के सदस्यों ने चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया। इधर इनर व्हील क्लब द्वारा शनिवार को पौधारोपण किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान भारती, रितु, संगीता, सोनिया, दिव्या, ममता, नमिता, मधु, नीरू, अनुपम, मंजू, कृष्णा, अर्चना, प्रतिभा, रेनू, लता आदि मौजूद रही।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

