जैदपुर के विभिन्न मोहल्लों में‌ बिजली चेकिंग करने पहुंचे अधिकारियों के साथ पुलिस टीम को देख अफरा तफरी का माहौल बन गया।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। सुबह छे बजे अचानक जैदपुर के विभिन्न मोहल्लों में‌ बिजली चेकिंग करने पहुंचे अधिकारियों के साथ पुलिस टीम को देख अफरा तफरी का माहौल बन गया। कांम्बिग अभियान में लगभग तीस कनेकशन‌ चेक हुये 11 लोगों के कनेक्शन बकाया अधिक होने के चलते काटे गये कस्बे के तीन लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।
बताते चले कि शनिवार को सुबह छे बजे उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जैदपुर के मोहल्ला मेंहदीगंज गढी जदीद गढीकदीम छेदा कटरा महमूदपुर मुक्खिन तीरगरान में ओवर अभियंता जैदपुर एस डीओ संदीप कुमार जेई मिर्जा परवेज हुसैन जेई दीपक सिंह कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह एस आई हलीम बाबू के साथ सहयोगी पुलिस के जवान व विद्युत वितरण उपकेंद्र जैदपुर की टीम को एक साथ अपने मोहल्ले में देखकर लोग हक्का बक्का हो गये। कोई प्लास खोजने लगा तो कोई लकडी लेकर कटिया को हटाने का नकाम प्रयास करने लगा। मार्निंग चेकिंग अभियान तीस कनेक्शन को चेक एक सैतालिस हजार बकाया वसूली किया गया 11 कनेक्शन काटे गये‌। साथ ही रसीद अहमद पुत्र हुजूर अहमद मोहल्ला तीर गरान मो0 सिददीक पुत्र शब्बीर मुक्खिन प्रेम चंद राम दुलारे के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करवाया गया। इसी क्रम मे एस डी संदीप सिंह ने बताया कि‌ ओवर लोड को‌ लेकर विद्युत उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतें होने के साथ अधिक फाल्ट भी सामने आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों की रातों की नींद हराम हो गयी है। चोरी व बकाया वसूली हेतु अभियान जारी रहेगा और चोरी करते पाये गये विद्युत उपभोक्ताओं के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जायेगी। इस अवसर पर दीवान जयनारायण गुफरान खान यादव सुपर वाईजर वकार मेहंदी रोहित शुक्ला सुरेन्द्र सिंह आशिफ नरेंद्र सिंह सरवन कुमार मो0 वहीं सर्वेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!