शुक्रवार शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक बिजली गुल रहने से लोग बिलबिला उठे
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। चंदौली पावर हाउस से मसौली विद्युत केंद्र को सफलाई होने वाली 33 हजार हाइटेशन लाइन मे आयी यांत्रिक खराबी के कारण शुक्रवार शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक बिजली गुल रहने से लोग बिलबिला उठे रात्रि मे विद्युत कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर लाइन को दुरुस्त किया तब उपभोक्ताओ ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे एकाएक 33 हजार हाइटेशन विद्युत लाइन ब्रेकडाउन हो गई। अचानक आयी तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए अवर अभियंता लाल जी सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की तो देर पालिटेक्निक कॉलेज जहांगीराबाद के पास फाल्ट मिला जिसे दुरुस्त कर रात के करीब साढ़े 11 बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली इस दौरान उपकेन्द्र मसौली के पांचो फीडर के करीब 250 गांव के उपभोक्ता गर्मी से बेहाल रहे।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

