परिषदीय विद्यालयों में जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान चलाया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को साफ सफाई और जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जनपद में विधिवत एवं व्यवस्थित तरीके से सहयोगी संस्था एपिनवेंटिव टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के द्वारा जल जीवन मिशन को सफल बनाने के लिए ब्लाक कादरचौक के ग्राम रजमानपुर व विभिन्न गांवों के सरकारी स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फर्स्ट सेकंड थर्ड आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही टीम ने स्कूली बच्चों को बताया कि जल को उबालकर पीये और हैंडपंप के आसपास गंदगी न करें। दूषित पानी के सेवन से होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी। खुले में शौच करने के बजाय शौचालय का प्रयोग करें और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित भी किया गया। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए जिसमें पीने के पानी पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमें अपने घर के आसपास गंदगी नहीं करना चाहिए उसके बजाय यदि गंदगी हो तो उसे साफ सफाई करें और साथ ही साथ ग्रामीणों को भी सफाई को लेकर जागरूक करें। इस दौरान सभी शिक्षक बंधु मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!