अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग एवं समाजसेवी संगठन द्वारा आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के फैसले पर प्रतिक्रिया के स्वरूप बड़ी तादाद में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सोपा

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग एवं समाजसेवी संगठन द्वारा आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के फैसले पर प्रतिक्रिया के स्वरूप बड़ी तादाद में अधिवक्तागण तहसील परिसर में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कल्पना जायसवाल को सौंपा।

बुधवार को एससी एसटी आरक्षण के वर्गीकरण के विरोध में राजनीतिक और एससी एसटी संगठनों ने भारत बन्द का आवाहन किया था। जिसको लेकर नगर के अधिवक्ता गण तहसील परिसर में एकत्रित होकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में नारेबाजी करते रहे। वक्ताओं ने इसे एससी एसटी वर्ग को बांटने की साजिश बताते हुए निर्णय को वापस लेने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कल्पना जायसवाल को दिया। इस अवसर पर एड. केपी सिंह, दिनेश कुमार, केपी सिंह सागर, वीरेश यादव, विवेक यादव, रंजीत यादव, इकरार अहमद, अजब सिंह शिवा, हरेंद्र सिंह, वेदप्रकाश सागर, आकाश मौर्य, अबरार खान, हेमराज मौर्य, मो. नकी खान, श्योराज सिंह शाक्य, सुमित सागर, उमेश सागर, युधिष्ठिर सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!