सरकारी चक मार्ग पर दबंगों द्वारा कब्जा कर वर्षों से की जा रही खेती…

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सरकारी चक मार्ग पर दबंगों द्वारा कब्जा कर वर्षों से खेती की जा रही है। जिसका विरोध करने पर ये लोगों से मार पीट करने पर उतारू हो जाते हैं। रास्ता न होने से लोगों का निकलना दूभर है।
जानकारी के अनुसार जहां एक तरफ काशी राम आवास के पीछे इसलाम नगर जाने वाले मार्ग पर किसी ने दीवार खडी कर रास्ते को बाधित कर दिया है। वहीं भूमाफियाओं द्वारा तमाम लोगों को सरकारी चक की रजिस्ट्री कर खड़े होकर निर्माण करा दिया गया। मजे की बात ये है कि लेखपाल पंकज मिश्रा के नाप करने के बाद भी मोलवी कटरा,बगहा निवासी मृतक राजाराम के परिवार द्वारा चकमार्ग पर कब्जा कर वर्षों से जोताई बुआई की जा रही है जिसे आज भी देखा जा सकता है। कब्जे के चलते वाटर सप्लाई के पाईप नही डाले गये है।जिसे लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है। जबकि यही कब्जा आने वाले समय में मुसीबत का सबब बन सकता है।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!