सूरज डायग्नोस्टिक सेंटर में अप्रशिक्षित युवक करता है अल्ट्रासाउंड और एक्सरे सहित विभिन्न प्रकार की जांचे
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। बड़ागांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित सूरज फार्मा नामक मेडिकल स्टोर पर मरीजों को मैक्सिम रिटेल प्राइज से ज्यादा दामों पर बेची जा रही हैं दवाएं।अवैध दवाएं भी रखने का आरोप। और उसी में सूरज डायग्नोस्टिक सेंटर भी खुला है जिसमें अप्रशिक्षित युवक के द्वारा महंगे दामों पर लोगों का अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और खून जांच सहित विभिन्न प्रकार की जांचे की जाती हैं।
बता दें कि बाराबंकी जिले के आदर्श सामुदिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में जाना जाने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव के सामने कई मेडिकल स्टोर खुले हुए हैं।वहीं स्थित सूरज मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए एक मरीज के तीमारदार द्वारा बताया गया कि मैक्सिमम रिटेल प्राइज से जायदा दवा के पैसे लिए जा रहे हैं और साथ ही उक्त मेडिकल स्टोर पर अवैध दवाएं भी बेची जाती हैं। मरीज के तीमारदार ने यहां तक बताया कि तीन से चार रुपए में मिलने वाली निड्डल धड़ल्ले से दस रुपए में खुले आम बेची जा रही है। पूछने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने दबंगई दिखाते हुए कहा की हम तो निड्डल दस रुपए की ही बेचते हैं।
सूरज डायग्नोस्टिक सेंटर में अप्रशिक्षित युवक करता है अल्ट्रासाउंड और एक्सरे सहित विभिन्न प्रकार की जांचे
स्थानीय ग्रामीणों की माने तो उसी मेडिकल स्टोर में पीछे बने एक कमरे में सूरज डायग्नोस्टिक सेंटर खुला हुआ है जिसमे अप्रशिक्षित युवक के द्वारा मरीजों का अल्ट्रासाउंड,डिजिटल एक्सरे, खून जांच सहित विभिन्न प्रकार की जांचे की जाती हैं।जिससे मरीजों के साथ अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है।
क्या बोले सीएमओ
वहीं इस संबंध में बाराबंकी के सीएमओ से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करने पर जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
और इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर सीमा सिंह से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु किसी कारणवश संपर्क नहीं हो सका है।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

