लखनऊ चलो अभियान को लेकर लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी द्वारा ग्राम सभा में बैठक
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी हरख ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा चकसार में प्रदेश भर में पासी समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार एवं लखनऊ चलो अभियान को लेकर लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी द्वारा ग्राम सभा चकसार में बैठक की गई
कार्यक्रम के दौरान इसमें यह बताया गया कि हम सबको एक साथ मिलकर संघर्ष की लड़ाई लड़नी होगी जिससे कि हमारा पासी समाज आगे बढ़ सके और हमारे समाज के ऊपर होने वाली दुर्घटनाओं का सामना कर सकें और यह भी बताया कि हमारे समाज के ऊपर आए दिन अनेक प्रकार की घटनाएं घटित हो रही हैं जिससे कि हमारा समाज एकजुट ना होने से थानों में अनेक प्रकार के सदनो में हमारी बातें नहीं सुनी जाती हैं जिससे की या हमारा सभी से उद्देश्य है कि सभी लोग एकजुट होने का संघर्ष करें इस कार्यक्रम के दौरान दूर-दूर से आए हुए फरियादियों की समस्याएं भी सुनी गई इसमें मुख्य अतिथि लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी व प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवि पासी तथा ग्राम सभा मोहदी पुर के प्रधान पति विजय कुमार बरकत नगर पंचायत के पूर्व प्रधान शालिक राम भागीरथ पासी राजेश कुमार तुलसीराम नंदू पासी श्याम बिहारी लाल बहादुर बेचू लाल साहेब दीन आदि लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

