दिनदहाड़े शौच को गई पत्नी से की छेड़छाड़

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

शोर सुनकर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भागा आरोपी के विरुद्ध पीड़िता के पति ने कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

सहसवान। थाना उघैती क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम की 24 वर्षीय युवती दिन दोपहर 2:30 बजे के लगभग शौच के लिए जंगल में गई थी जहां जैसे ही युवती जयंती के खेत में पहुंची की ग्राम का ही एक युवक चंद्रभान पुत्र देशराज यादव 25 वर्ष पहुंच गया और उसने युवती के साथ छेड़छाड़ प्रारंभ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया शोर सुनकर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी युवती को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पीड़िता के पति ने आरोपी चंद्रभान के विरुद्ध मामले की भारतीय न्यायिक संविधान की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!