छठ छात्रों को उत्साहित और आकर्षित करने के लिए चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग के दिन 23 अगस्त को शासन की ओर से नेशनल स्पेस डे के रूप में घोषित किया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। छात्र-छात्राओं को उत्साहित और आकर्षित करने के लिए चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के दिन 23 अगस्त को शासन की ओर से नेशनल स्पेस डे के रूप में घोषित किया गया है। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में भी नेशनल स्पेस डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इसमें मॉडल प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम प्रमुख रहे। वरिष्ठ एआरपी प्रभाकर सक्सेना ने इस बार की थीम चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष गाथा के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने प्रत्येक प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया व बच्चों से प्रश्न किये। विद्यालय के प्रधान अध्यापक कुंवरसेन ने कहा कि आज का दिन एक खास दिन है, क्योंकि आज के दिन सभी को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रेरित करने और जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने किसी न किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया साथ ही स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों ने नेशनल स्पेस डे की वीडियो को भी देखा। कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापक उमेश चंद्र, चित्रा, हिमानी वार्ष्णेय, प्रभाकर सक्सेना वीरपाल सिंह और प्रधानाध्यापक कुंवरसेन के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!