विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण किया ।
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी शनिवार को विकास खंड बंकी की ग्राम सराय अकबराबाद,बहादुरपुर,मोहम्मदपुर,और संदौली उमरपुर में क्षेत्र पंचायत निधि और विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार जनता से किए गए वादों पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है बीजेपी की सरकार ने सिर्फ और सिर्फ झूठ,भय, भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम किया है प्रदेश को महंगाई,भ्रष्टाचार,और बेरोजगारी की आग की झोंक कर बीजेपी सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य की सूची में शामिल कर दिया है प्रदेश में ला एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ा अपराधी डकैती, लूट,बलात्कार जैसे घिनौने अपराधो को खुलेआम अंजाम दे रहे है और प्रदेश के मुखिया हाथ पर हाथ रख कर अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कारवाई करने के बजाय समाजवादी पार्टी के नेताओ पर झूठे मुकदमे लगाकर समाजवादी की बढ़ती लोकप्रियता को धूमिल करने का काम कर रहे है ।
विधायक धर्मराज ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता इनके दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और पीडीए की एकजुटता से यह संविधान और आरक्षण विरोधी सरकार भयभीत है उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर हुए खिलवाड़ पर बोलते हुए कहा कि आज जब न्यायपालिका ने संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों को न्याय देने का काम किया है तो सत्ता में बैठे आरक्षण विरोधी लोग भी उन अभ्यर्थियों के पक्ष में बयान देकर अपने आपको उनका हितैषी साबित करने का प्रयास कर रहे है लेकिन सत्ता सुख भोगी ये लोग शायद भूल गए कि जब यही अभ्यर्थी न्याय के लिए सरकार से गुहार लगाने का प्रयास कर रहे थे तो इन्ही आरक्षण और संविधान विरोधी लोगो ने कितनी बर्बरता से उन्हें लाठी से पिटवाने का काम किया था और आज सरकार के मंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिएअभ्यर्थियों के हितैषी बन रहे है।
इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के हाथो फीता कटवाकर सड़को का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप श्रीमती राजेश्वरी प्रधान, मो मुन्ना,राम समुझ यादव,मंशाराम,राम सिंह रावत,रामचंद्र यादव बाबू जी,संदीप प्रजापति जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी,प्रीतम सिंह वर्मा कोषाध्यक्ष, मो सबाह,विनय यादव विधानसभा अध्यक्ष,कामता प्रसाद यादव जिला उपाध्यक्ष,दीपक गुप्ता,रमेश यादव प्रधान,विनोद यादव प्रधान,सरोज यादव, मो आफाक,गुलशन यादव प्रधान,अवधेश यादव,उमेश यादव प्रधान,जसवंत यादव,मुन्ना यादव,मो उबैद,शान सिद्दीकी,मो कलाम,अंकित श्रीवास्तव,राम मिलन,अवध राम,कल्लू राम कनौजिया समेत कई लोग मौजूद थे।
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

