एसडीबी पब्लिक स्कूल में छात्र संसद का गठन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में छात्र संसद का गठन किया गया। इस दौरान लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए छात्र सांसदों को स्कूल के वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शनिवार को विद्यालय के हेड बॉय राजकुमार एवं हेड गर्ल नंदिनी को वाईस हेड बॉय प्रियांक ठाकुर एवं हेड गर्ल फाल्गुनी मिश्रा को असेंबली कैप्टेन शिवी गुप्ता एवं वाइस असेंबली कैप्टेन नमामि गिल को गंगा हाउस कैप्टेन वृंदा एवं वाइस कैप्टेन सृष्टि को यमुना हाउस कैप्टेन श्रुति एवं वाइस कैप्टन राबिया आमिर को, ध्रुव हाउस कैप्टेन नाविका एवं वाइस कैप्टेन इंदु को, प्रहलाद हाउस कैप्टेन कशिका जैन एवं वाइस कैप्टेन माही को, राधिका एवं दिव्यांशी ने क्रमशः कल्चरल एक्टिविटी कैप्टेन एवं वाइस कैप्टेन के रूप में, स्पोर्ट कैप्टेन एवं वाइस कैप्टेन के रूप में योगेश, विनायक, कीर्ति एवं अंशिका वार्ष्णेय को, डिसिप्लिन इंचार्ज एवं वाइस इंचार्ज के रूप में क्रमशः जयशिव एवं ख़ुशी नको एवं गंगा यमुना, ध्रुव एवं प्रहलाद हाउस इंचार्ज एवं सब इंचार्ज के के रूप में क्रमशः रोमा कपूर/गौरी सिंह, प्रिया सिंह/स्वाति अग्रवाल, कृति /गुंजन, श्वेता/सुंदरी रस्तोगी को प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा एवं विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय, एम पी सिंह (प्रवक्ता अंग्रेजी ) , डी पी सिंह (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान), प्रदीप शर्मा (प्रवक्ता जीव विज्ञान), राजीव सक्सेना (प्रवक्ता रसायन शास्त्र ), सपन गुप्ता (प्रवक्ता कंप्यूटर ) उज्जवल मिश्रा (प्रवक्ता गणित ) इत्यादि ने बैज लगाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधार्थियों में सांसद एवं उसके क्रिया कलापों को समझने एवं आँकलन करने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं राजनीतिक परिदृश्यों को समझने के लिए छात्र सांसद जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए, उन्होंने इसी के साथ सभी निर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज चौहान ने किया। इस अवसर पर सन्दर्भित शिक्षक /शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

