संदिग्ध परिस्थितियों में खेतीहर में पड़ा मिला किशोर का शव
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
अलापुर। थाना क्षेत्र के में दिन मंगलवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का शव खेतिहर इलाके में पड़ा हुआ मिला जब पिता खेत पर किशोर के लिए खाना लेकर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा मृत अवस्था में पड़ा हुआ है पिता ने यह सूचना अपने बाकी के परिवार वालों को दी मृतक के घर पर कोहराम मच गया सभी परिजन भागते हुए घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है
कस्बा अलापुर के ग्राम चितौरा निवासी सचिन 15 बर्ष पुत्र पप्पू खेत की रखवाली कर रहे थे पिता पप्पू देर रात सचिन के लिए खाना लेकर खेत पर गए तो पिता को सचिन खेत पर मृत अवस्था में मिला पिता ने खेत पर किशोर का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है वहीं परिजनों ने किशोर की हत्या करने का आरोप लगाया है सचिन मलगांव के महावीर का खेत दो-तीन साल से पेशगी लेकर खेती करता था सचिन चार भाइयों में सबसे छोटा था सचिन अपने पिता और भाइयों के साथ मिलकर खेती-बाड़ी करता था और खेत पर ही रहता था।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

