16 वर्षीय नाबालिक पुत्री हुई रफू चक्कर पीड़ित माता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
घटना के समय पुत्री की माता व परिजन दूसरे नए घर पर थे मौजूद
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की
बदायूं :- जनपद के थाना कोतवाली उसैहत क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा निवासी एक पीड़िता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पूरा परिवार अपनी 16 वर्षी नाबालिक पुत्री को पुराने घर में छोड़कर नए घर में 3:00 के लगभग कार्य देखने हेतु गया था वहां से जब लौट कर आई तो उसकी नाबालिक पुत्री घर से नदारत थी घर में से उसकी पुत्री ₹30000 की नगदी 100 ग्राम चांदी की पाजेब एक मोबाइल अपने साथ ले गई पीड़ित माता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 278 धारा 87 137 /2 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

