जागरूक कॉलर को किया गया सम्मानित –

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी दिनांक 20.11.2024 को कॉलर श्री अजय पाण्डेय द्वारा यू0पी0-112 पर काल कर सूचना दी गई कि बस और ऑटो का आपस मे एक्सीडेंट हो गया है, मौके पर 4 लोग घायल हैं एम्बुलेंस की सहायता चाहिए । उक्त इवेन्ट संख्या- P20112431087 की सूचना पर पीआरवी 5049 तत्काल मौके पर पहुंची तथा देखा कि पिकप का ड्राइवर गाड़ी में बुरी तरह फंसा है तथा घायल अवस्था में है। पीआरवी कर्मचारियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुये घायल ड्राइवर को अथक प्रयास कर बाहर निकलवाकर एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया । कॉलर की जागरूकता के कारण घायल को समय से सहायता मिलने से घायल की जान बचाई गयी । अतः मुख्यालय 112, लखनऊ द्वारा उक्त कालर के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है और कालर को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री अरूण प्रताप सिंह यू0पी0- 112 द्वारा कालर को प्रशस्ति पत्र एवं भेंट प्रदान किया गया ।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!