टी.आर.सी. लॉ कॉलेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

‘अवर राइट्स, अवर फ्यूचर, राइट नाउ‘‘ थीम पर क्विज प्रतियोगिता भी हुई आयोजित

सतरिख स्थित टी.आर.सी. लॉ कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज की प्रशासनिक निदेशिका सुश्री रोली मिश्रा एवं उप प्राचार्या डा. दीपमाला श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर ‘‘अवर राइट्स, अवर फ्यूचर, राइट नाउ‘‘ थीम पर पर भाषण, गीत एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कॉलेज के विधि प्रवक्ता वीर बिक्रम सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस को मनाने की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य है कि दुनिया के प्रत्येक मानव को कैसे संरक्षित किया जाये। उन्होने जस्टिस कुष्णा अय्यर की बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि संविधान का अनुच्छेद 21 नही भी होता तब भी मानव के सभी अधिकार संरक्षित होते। क्योंकि मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा 1948 में ही कर दी गई थी। जिसमें मानवाधिकारों को संरक्षित करने का प्रयास किया गया था। उन्होने मानवाधिकार और संवैधानिक अधिकारों में अन्तर स्पष्ट करते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि मानवाधिकार ऐसे अधिकार होते है जो मनुष्य को जन्म से ही प्राप्त होते है।
इस अवसर पर छात्रा जान्ह्वी यादव, नाजिया अजमत एवं छात्र प्रिन्स राज, जितेन्द्र शाहू, नितिन कश्यप, अनुराग सिंह, शिवम् पाण्डेय, नरेन्द्र तिवारी, अजय प्रताप सिंह आदि ने मानवाधिकार पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। अन्त में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विधिक सहायता प्रकोष्ठ के संयोजक डा. मंजय कुमार यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार एक मनुष्य के लिये आवश्यक ही नही बल्कि अपरिहार्य हैं जिसके बिना मानव का संर्वागीण विकास होना सम्भव नही है। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समन्वयक श्रीमती रोहिणी त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर विधि प्रवक्ता डा. नवीन कुमार सिंह, डा. अमजद अंसारी, डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय, अंकित मिश्रा, विधि मिश्रा, नेहा अवस्थी के साथ ही समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!