वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जलेसर ने की समीक्षा बैठक
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नरायण सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जलेसर द्वारा सर्किल के समस्त थानों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई और जनशिकायती प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में थाना परिसर की साफ-सफाई की भी विशेष रूप से समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ और अनुशासित वातावरण पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।जनता की समस्याओं के त्वरित और सही समाधान को प्राथमिकता देने की बात करते हुए क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की हिदायत दी। उन्होंने थाना स्तर पर शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने का भी सुझाव दिया।इस दौरान सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे और अपनी-अपनी थानों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। क्षेत्राधिकारी ने प्रत्येक थाने की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए टीम भावना से कार्य करने पर जोर दिया।
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

