उझानी,बदायूं। पंचायती राज विभाग द्वारा विकास खंड उझानी में उच्च न्यायालय के आदेश एवं जनहित याचिका संख्या 1050/2024 के अनुपालन में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति का गुरुवार से संचालित एक दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख श्री शिशुपाल शाक्य एवं सहायक पंचायत अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख किया। ब्लॉक प्रमुख श्री शिशुपाल शाक्य ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत प्रधान उनके ग्राम में संचालित पेयजल आपूर्ति योजना का धरातलीय निरीक्षण करने के बाद ही पानी की टंकी का हैंडओवर ले।
पंचायती राज के राज्य प्रशिक्षक श्री अशोक तोमर ने पानी की टंकी के हैंडओवर और टेक ओवर की विस्तृत जानकारी ग्राम पंचायत प्रधान , पंचायत सहायक और समूह की सदस्यों को दिया। श्री अशोक तोमर ने कहा कि पेयजल योजना हस्तांतरण के पश्चात् ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी समस्त पेयजल योजनाओं के रखरखाव और संचालन की है, हर घर नल से जल पहुंचे इसको सुनिश्चित करे । ग्राम में कोई भी घर नल के कनेक्शन से वंचित न रहे । पेय जल की समस्या न हो एवं सभी जल संरक्षण करे , इसके लिए सभी को प्रेरित किया।
कंसल्टिव इंजीनियर सौरभ गुप्ता ने बताया कि हैंड ओवर टेक ओवर प्रक्रिया को पंचायतीराज के द्वारा पारदर्शी बनाया गया है , किसी भी पेयजल योजना का हस्तांतरण ऑफ लाइन नहीं होगा । हैंडओवर की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है एवं इसके आठ चरण में सम्पन्न होने वाली एक जटिल प्रक्रिया है। सभी प्रधानों को पेयजल योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया है ।
प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान पंकज सक्सेना जिलाध्यक्ष प्रधान संघ ,प्रवेश मौर्य, जुगेंद्र सिंह राजपूत, सुमनवीर सिंह, रंधावा यादव, अरविंद उपाध्याय, लोकराम कश्यप , मुन्ना लाल ,महेंद्र कश्यप , राजेंद्र समेत पंचायत सहायक , समूहों की सदस्यों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के सम्पन्न होने पर बताए गए प्रमुख बिन्दुओं का पालन करने सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

