प्राचीन शिव मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। नगर के मुहल्ला अकबराबाद में

जहांगीराबाद हरदत्‍तपुर मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया और प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मुहल्ले के विभिन्न मंदिरों पर होती हुई वापस मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे धार्मिक भजन बजाता बैंड, उसके पीछे सिर कलश रखे महिलाएं, अबीर गुलाल उड़ाते युवा और सबसे पीछे सिंहासन पर विराजमान श्रीराम दरबार, शिव परिवार, माता काली, हनुमान जी, राधाकृष्‍ण, शनिदेव महाराज की प्रतिमाएं थीं। मथुरा के ब्राह्मणों द्वारा प्राण प्रतिष्‍ठा कराई गई। शोभायात्रा में योगेश्‍वर स्‍वरूप शर्मा, चैतन्‍यस्‍वरूप, सुशील बाबू शर्मा, नरेशचन्‍द्र, अवधेशस्‍वरूप शर्मा, अनन्‍त, अंशुल शर्मा, अमितकुमार, अजीत शर्मा, शिवम, अनार सिह मौर्य, कमलसिह मौर्य, सौरभ भारद्वाज, विवेक सक्‍सेना, नितिन माहेश्‍वरी, सत्‍येन्‍द्र यादव आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!