महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस मामले में पुलिस को शिकायती पत्र नहीं मिला है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर डांस निवासी सीमा पत्नी सर्वेंद्र ने रविवार रात अपने घर में साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर चिकित्सक के यहां ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बता दें कि मृतका का मायका मिश्रीपुर मुकईया गांव में है। करीब नौ वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। मृतका के तीन बच्चे हैं। इनमें दो पुत्रियां और एक पुत्र है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायती पत्र मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!