घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाने वाले होंगे सम्मानित

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी।एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि सड़क सुरक्षा की बैठक ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के विषय में तत्काल पुलिस को सूचना देने या उन्हें अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्तियों को उनकी परफॉमेंस के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। एआरटीओ श्रीमती अंकिता शुक्ला ने कहा कि एक्सीडेंट का पहला घण्टा गोल्डन ऑवर कहलाता है, एक्सीडेंट की इस अवधि में यदि घायलों को पुलिस के माध्यम से या स्वयं तत्काल अस्पताल पहुँचा दिया जाए तो उनकी जान बचने के चांस बहुत अधिक बढ़ जाते है। इसलिये घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाने वाले नेक आदमियों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!