गरीब, गांव, किसान, दलित, हितैषी थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी स्थानीय विजय उद्यान पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास के तत्वाधान में वरिष्ठ अधिवक्ता देवीशरण गुप्त की अध्यक्षता एवं सुशील कुमार जायसवाल के संयोजन में रामलखन शुक्ल अध्यक्ष सेवा न्यास के संचालन में पंडित जी की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि गांव, गरीब, दलित के हितों की रक्षा के लिए पंडित जी का पूरा जीवन समर्पित रहा अन्त्योदय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हमारी भावना व सिद्धान्त मैले कुचैले अनपढ़ लोग हमारे नारायण है। जिनकी सेवा मेरा लक्ष्य है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने पंडित जी एकात्म मानववाद जनसंघ या भाजपा भारत को प्राचीन एवं सनातन राष्ट्र मानती है, भारतीय संस्कृति की एक गौरव सम्पन्न ज्ञान परम्परा है, सबका साथ-सबका विकास इसी अवधारणा का प्रतीक है। इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, महामंत्री संदीप गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनूप कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य भुल्लन वर्मा, कुंज बिहारी गुप्ता, प्रद्युम्न बाजपेयी, दयाशंकर श्रीवास्तव, योगेन्द्र वर्मा एडवोकेट पूर्व उपाध्यक्ष जिला बार, भाजपा नेता राजकरन रावत, हरीश गुप्ता, पवन कुमार जैन, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रमेश शुक्ल, सुनील कुमार मौर्य, वेदप्रकाश गुप्ता, आशीष दत्त पाण्डेय, कृष्ण कुमार सिंह, सत्यम पाण्डेय, संदीप मिश्र, रवि कुमार मौर्य, मालती यादव, प्रिया एडवोकेट, मनोज गुप्ता, गोविन्दा, शिवा यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन सुशील जायसवाल ने किया।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!