नाबालिग से छेड़छाड़ के 02 अभियुक्तों को 05-05 वर्ष का कठोर कारावास व 11-11 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया –
शमीम अंसारी जैदपुर बाराबंकी
बाराबंकी न्यायालय द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ के 02 अभियुक्तों को 05-05 वर्ष का कठोर कारावास व 11-11 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया –
श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जघन्य अपराधों में लिप्त अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैज्ञानिक विधि से साक्ष्य संकलन एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए *“Operation Conviction”* कार्ययोजना के तहत मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्म0गण/पैरोकार द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी व साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को प्रस्तुत कराकर न्यूनतम समय में अधिकतम सजा दिलाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में *थाना फतेहपुर* पर *नाबालिग से छेड़छाड़* के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 370/2018 धारा 354/504 भादवि व 9छ/10 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण *1.रोहित* पुत्र रामू *2.हंसराज* पुत्र गया प्रसाद निवासीगण ग्राम सैनवसी मजरे नन्दनाकला थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कोर्ट नं0-44 बाराबंकी द्वारा दोषसिद्ध करते हुए *05-05 वर्ष का कठोर कारावास व 11-11 हजार रूपये के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया । उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी। *उपरोक्त अभियोग श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे महिला सम्बन्धी/जघन्य सनसनीखेज अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है ।*
*संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 09.09.2018 को वादी द्वारा अभियुक्तगण 1.रोहित पुत्र रामू 2.हंसराज पुत्र गया प्रसाद निवासीगण ग्राम सैनवसी मजरे नन्दनाकला थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी के विरुद्ध वादी की नबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के सम्बन्ध में दी गई सूचना के आधार पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0-370/2018 धारा 354/323/504/506 भादवि व 9/10 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन कर वैज्ञानिक विधि से विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया ।

