हमारा आंगन-हमारे बच्चे अभियान से मजबूत होगी प्री-प्राइमरी शिक्षा- आरती रावत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी सिद्धौर ब्लाक के सभागार में  हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर प्रमोद कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, एडीओ पंचायत सिद्धौर उमेश चंद्र एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष सत्यनाम वर्मा, सीडीपीओ निरुपमा राय के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में सभी न्याय पंचायतवार शिक्षक अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया गया।
सभी न्याय पंचायत से निपुण लक्ष्य अर्जित करने वाले बच्चों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों बालवाटिका से दो दो एवं कक्षा 1,2,3 से एक एक बच्चों, कुल 50 बच्चों को सम्मानित किया गया। शिक्षक अधिगम सामग्री का प्रदर्शन नीरज सिंह,मधुबाला गुप्ता, आकांक्षा बाजपेई,प्रीति वर्मा,मालती,ज्योति वर्मा ने को लोकेटेड आंगनबाड़ी के चारों कोनों का किया।

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं गणेश वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।
ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत ने अपने संबोधन में कहा कि तीन से छह वर्ष के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी जिम्मेदारों को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षक व विद्यालय प्रबंध समिति के जिम्मेदार इस दिशा में सार्थक पहल करना सुनिश्चित करें।
विकासखंड सिद्धौर के सभागार में आयोजित ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव’ कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जितनी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व शिक्षकों की है। उतनी ही नामांकन व नियमित उपस्थिति का ध्यान रखने की जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाए जिससे कि उनके मानसिक क्षमता का विकास हो तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहें।
सीडीपीओ निरुपमा राय ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के अंतर्गत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ने की पहल की जा रही है।यदि बच्चा यहां अपने आयु अनुसार दक्षताओं को प्राप्त कर लेता है तो आगे की कक्षाओं में बच्चा अपनी कक्षा अनुरूप दक्षताओं को आसानी से हासिल कर पाता है। अतः आवश्यक है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले शत प्रतिशत बच्चों को उनके आयु वर्ग के हिसाब से संसाधन उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में शिक्षा दी जाए।
एआरपी आदर्श कुमार पांडेय ने कहा कि सब पढ़ें, सब आगे बढ़ें। शिक्षा ही विकास की कुंजी होती है। शिक्षा सबका बराबर का हक होती है और शिक्षा ही सबको बराबर का हक देने की बात भी करती है।
संचालक दिनेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि एक भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह जाए। इसी तर्ज पर सरकार ने प्री-प्राइमरी पर समुदाय जागरूकता के लिए ‘हमारा-आंगन-हमारे बच्चे’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।
नोडल संकुल सादुल्लापुर अभिषेक नाग ने कहा कि अभिभावकों को पूर्व प्राथमिक एवं बुनियादी शिक्षा में उनकी एवं घर की भूमिका से अवगत कराया।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकसित किए गए पहल,कैलेंडर निर्देशिका,परिकलन,कलांकुर,
चहक मैन्यूअल,मॉडल आँगनवाड़ी की अवधारणा, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा से संबंधित साक्षरता और संख्यात्मकता और पूर्व-प्राथमिक के लिए शैक्षणिक दृष्टिकोण, बच्चों का आकलन जैसे विभिन्न पहलुओं पर सभागार में चर्चा परिचर्चा की।।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार वर्मा एवं राजेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदर्श कुमार पांडेय, दिलीप वर्मा,अंश कुमार सिंह,विनय सिंह,आशुतोष नाथ मिश्रा,मो आसिम,नोडल संकुल मो खतीब,मिन्हाज अहमद,नौमिलाल,शिवम शर्मा,आशीष वर्मा,मो रईस,नीरज वर्मा, विवेक शर्मा,दुर्गेश मिश्रा,असीम,आंगनबाड़ी अर्चना, रानी,आरती यादव,अर्चना बाजपेई,सीमा रानी,विशाल,प्रेम आदि लोग उपस्थित रहे।।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!