पुलिस ने किया बड़ा खुलासा जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

शमीम अंसारी

पीलीभीत। जनपद के थाना बरखेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात जाली नोटों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भंडाफोड़ किया है।जिसमे आरोपी बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं के रहने वाले है।पीलीभीत जनपद में जाली नोट छपाने वाले गिरोह का कारोबार पनप रहा था। बरखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को दबोच लिया। आरोपियों से काफी संख्या में सौ और दो सौ के जाली नोट बरामद किए है।आरोपी बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं के रहने वाले हैं। मामले में बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रिजवान निवासी गांव दीपपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर बताया तथा खलील अहमद निवासी ग्राम दातागंज थाना दातागंज बदायूं का रहने वाला बताया एवं अब्दुल सत्तार निवासी मोहल्ला नजरपुर कस्बा व थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर का रहने वाला है व फरियाद निवासी ग्राम भगवन्तापुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपियों के पास से जाली नोट व बनाने के उपकरण भी बरामद किए है।

गिरोह का सरगना अब्दुल सत्तार निकला वह जनसेवा केंद्र भी चलाता है।आरोपी जनसेवा केंद्र में ही जाली नोट छापते थे और आरोपी एक साल से जाली नोट छापने का काम कर रहे थे।आरोपियों के मुताबिक कुछ लोगों को उनके धंधे का शक होने गया था। इस पर ये लोग वहां से सामान हटाकर दूसरी जगह रखने की फिराक में लगे थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी काफी संख्या में जाली नोट बाजार में चला चुके है।इस घटना का खुलाशा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया तथा खुलासे के बाद चारो आरोपियों को न्यायलय पेश किया गया वहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Don`t copy text!