सीरिया के इफ़्रीन शहर में ख़तरनाक धमाका, 60 से ज़्यादा मरे व घायल हुए

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

सीरिया के हलब प्रांत के इफ़्रीन शहर में कार बम का धमाका हुआ जिसमें 60 से ज़्यादा लोग मारे गए व घायल हुए।
हलब टुडे के मुताबिक़, इफ़्रीन शहर में कार बम के धमाके के बाद, बड़े पैमाने पर आग फैल गयी, जिसकी चपेट में कारें और कुछ घर आ गए।इस रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय अधिकारियों ने मरने वालों की तादाद 20 से ज़्यादा और मरने वालों की तादाद 40 से ज़्यादा बतायी है। इस घटना से जुड़ी तस्वीरों में घटना स्थल पर औरतें और बच्चे भी नज़र आ रहे हैं।यह, पिछले 24 घंटे में इफ़्रीन शहर में दूसरा धमाका है। पहला धमाका तरंदा मार्ग पर हुआ था, जिसमें लोगों की संपत्ति को नुक़सान पहुंचा था।सीरिया के इफ़्रीन शहर पर 2 साल से तुर्क सेना और उसके समर्थन वाले आतंकवादी व सशस्त्र गुटों का क़ब्ज़ा हैं। (

Don`t copy text!