ज़रीफ़-लावरोफ़ के बीच अमरीका के भ्रामक प्लान के बारे में हुयी बातचीत, कहा यह प्रैक्टिकल नहीं हो सकता
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
ईरान और रूस के विदेश मंत्रियों ने परमाणु समझौते जेसीपीओए के बारे में अमरीका के नए प्लान के बारे में बातचीत की।
ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद ज़वाद ज़रीफ़ और रूसी विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने टेलीफ़ोन पर हुयी बातचीत में अमरीका के इस भ्रामक प्लान को रद्द करते हुए इसे अव्यवहारिक बताया। ग़ौरतलब है कि अमरीकी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्ज़ ने 26 अप्रैल के इश्यू में ईरान के ख़िलाफ़ हथियारों की पाबंदी की मुद्दत बढ़ाने की अमरीकी चाल से पर्दा उठाया। अमरीका इस चाल के लिए ऐसी हालत में जेसीपीओए को आधार बनाना चाहता है कि वह इस समझौते से 2018 में निकल चुका है। ईरान के ख़िलाफ़ हथियारों की पाबंदी 17 अक्तूबर 2020 को ख़त्म हो रही है।
अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्ज़ के मुताबिक़, अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक प्लान तय्यार किया है जिसके मुताबिक़ अमरीका का दावा है कि वह अभी भी परमाणु समझौते में शामिल सरकार के तौर पर मौजूद है, लेकिन यह प्लान अस्ल में ईरान के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र संघ की उन पाबंदियों को फिर से लगाना है जो 2015 में परमाणु समझौता होने के बाद ख़त्म हो गयी थीं।
इसी तरह दोनों अधिकारियों ने अफ़ग़ानिस्तान के राजनैतिक हालात और इस देश में राजनैतिक सहमति के लिए कोशिशों पर चर्चा की।

