जैदपुर पुलिसकर्मियों का फूलों की वर्षा से किया गया स्वागत।

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस

बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र के बरैया चौराहे में कोरोना महामारी में जान की बाजी लगाकर अपना फ़र्ज़ निभाने वाले पुलिसकर्मियों का फूलों की वर्षा से किया गया स्वागत। थाना जैदपुर अतिरिक्त प्रभारी धनंजय सिंह एसआई हरदोष सिंह हेड कांस्टेबल पंकज द्विवेदी उनकी पूरी टीम का राष्ट्रहित में सतकर्ता क़ायम करने की दिशा में पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मान। कोरोना की जंग में अपना फर्ज अदा करते कदमताल करते दिखाई दे रहे पुलिस के जवान, वर्दी वालों पर जमकर हुई गुलाब की पंखड़ियों की बरसात तथा फूलों की मालाएं पहनाई गई साथ ही पुष्प वर्षा भी की गई। साथ ही साथ यात्रा के दौरान दिखे हुए लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक भी किया गया। इस दौरान , डॉ लालजी राजपूत, अशोक कुमार गोस्वामी, सुशील कुमार गोस्वामी, लक्ष्मी नारायण, मनोज कुमार वर्मा, अनिल कुमार, मान सिंह चौहान के अलावा नजर के तमाम संभ्रांत नागरिक गण मौजूद रहे।

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस

Don`t copy text!