सांसद ने वितरित की दवा व सेनेटाइजर एवं मास्क

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। मंगलवार को को तहसील नवाबगंज में भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम में लगे कोरोना वारियर्स के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुष मंत्रालय द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा विधा की दवा आर्सेनिक एल्बम 30 को तहसील नवाबगंज के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वितरित किया। वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी नवाबगंज, पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार को भी दवा उपलब्ध करायी गयी। होम्योपैथिक की भूमिका के बारे में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी ने विस्तार से बताया। डॉ आशीष वर्मा प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा फार्मेसिस्ट अरविन्द कुमार की देखरेख में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दवा का वितरण हुआ। तदोपरान्त सांसद  द्वारा होम्योपैथिकके समस्त चिकित्सालयों के लिए मास्क एवं सेनीटाइजर भी दिया।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!