संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। जरीफनगर के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही आननफानन में अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार किशोरी घर में अकेली थी और उसकी भाभी भी वहीं मौजूद थी। इस दौरान उसकी अचानक मौत हो गई। जब परिजनों को इस घटना की सूचना मिली तो वे तुरंत घर पहुंचे और बिना किसी आधिकारिक जांच के जल्दबाजी में किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है उनके पास कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलती तो वे मौके पर पहुंचकर जांच करते। फिलहाल पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है ।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!