हज़ारों यहूदियों की भीड़ ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए कोरोना से जूझ रहे न्यूयॉर्क को डाला ख़तरे में

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

हज़ारों रूढ़िवादी यहूदियों ने एक साथ इकट्ठा होकर कोरोना महामारी से दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित शहर न्यूयॉर्क में वायरस के विस्तार की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की धज्जियां उड़ा दी हैं। यह भीड़ न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन इलाक़े में एक यहूदी धर्मगुरु (रब्बी) की शव यात्रा में एकत्रित हुई थी।ग़ौरतलब है कि रूढ़िवादी यहूदियों पर आरोप है कि वे अपने कट्टरवादी धार्मिक विचारों के कारण, कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले उपायों को शुरू से ही नज़र अंदाज़ कर रहे हैं और इस महामारी के फैलने का ज़रिया बन रहे हैं।
न्ययॉर्क के मयर बिल डे ब्लासियो ने ट्वीट करके यहूदी समयुदाय की इस हरकत पर गहरी नाराज़गी जताई है।

ब्लासियो ने धमकी देते हुए लिखाः यहूदी समुदाय और बाक़ी तमाम समुदायों के लिए आसान शब्दों में मेरा संदेश है यह कि चेतावनियां देने का समय अब बीत चुका है।शव यात्रा के लिए निकाले गए जुलूस की तस्वीरें मीडिया में वायरल हो गईं, जिनमें देखा जा सकता है कि जुलूस में शामिल लोग न ही सामाजिक दूरी का ख़याल रख रहे हैं और न ही अन्य नियमों का। लोगों ने फ़ेस मास्क तक नहीं पहना हुआ है। जब न्यूयॉर्क पुलिस ने जुलूस को तितर-बितर किया तो डी ब्लासियो खुद घटनास्थल पर मौजूद थे।जिस रब्बी के अंतिम संस्कार के लिए हज़ारों की भीड़ जुटी थी, उसकी मौत भी कोविड-19 के कारण ही हुई है। न्यूयॉर्क के मेयर का कहना था कि पुलिस को एक समूह में एकट्ठा होने वालों को हिरासत में लेने के आदेश दे दिए गए हैं।ब्लासियो का कहना था कि जो कुछ मैंने अपनी आंखों से देखा, उसे सहन नहीं किया जा सकता, इसलिए कि हम एक ऐसी महामारी से लड़ रहे हैं, जिसने अब तक हज़ारों अमरीकियों की जान ले ली है।ग़ौरतलब है कि अमरीका में अब तक 10 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि क़रीब 60,000 हज़ार लोगीं की जान जा चुकी है। अकेले न्यूयॉर्क राज्य में 23,000 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।अमरीका में यहूदी समुदाय ने न्यूयॉर्क के मेयर की चेतावनियों को नज़र अंदाज़ करते हुए उन पर यहूदी विरोधी होने का आरोप लगाया है।

Don`t copy text!