संचारी रोगों की रोकथाम के किए जाए प्रभावी उपाय : सीडीओ अन्ना सुदन लार्वा पनपने की स्थित पर एंटी लार्वा का करें छिड़काव
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
विशेष संचारी अभियान 2025 अन्तर्विभागी समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बाराबंकी, 29 मार्च। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन की अध्यक्षता में विशेष संचारी अभियान 2025 अन्तर्विभागी समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से बिंदुवार विस्तृत जानकारी लेते हुए गहन समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोगों से बचाव के प्रभारी उपाय किये जायें। संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। लोग घरों की साफ सफ़ाई रखे। घरों में कूलर व किसी बर्तन में पानी आदि एकत्रित न होने पाए। इससे लार्वा पनपने का खतरा बना रहता है। लार्वा पनपने की स्थित नजर आए तो एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाए। लोगों को मच्छर से बचने के लिये मच्छरदानी प्रयोग करने की सलाह दी जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी गांवों में नालियों की साफ सफ़ाई, और कूड़े का निदान सुनिश्चित कराए। गर्मी/ हीटवेव से बचने के लिये लोगों को धूप से बचने की सलाह दी जाए। जलजनित बीमारियों से बचने के लिये लोग स्वच्छ पानी का उपयोग करें। पशुओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए, बीमार होने पर उनका तुरंत इलाज किया जाए। सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए जिससे नियमित ओपीडी और आईपीडी चल सके। ओआरएस सहित सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता अस्पताओं में सुनिश्चित कराई जाए।
टीकारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एएनएम/आशा टीकारण पर विशेष ध्यान दे। गर्भवती महिलाओं सहित कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहने पाए।
फाइलेरिया अभियान की भी हुई समीक्षा
फाइलेरिया अभियान की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइलेरिया अभियान की गति बाराबंकी में बहुत अच्छी रही। लक्ष्य से भी अधिक लोगों ने दवा की खुराक ली है। टीम के सदस्यों के समझाने पर फाइलेरिया दवा लेने से इनकार करने वाले लोगों ने भी इस बार बड़ी संख्या में फाइलेरिया की डोज ली। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डी के श्रीवास्तव, व डॉ. राजीव सिंह, सभी सीएचसी अधीक्षक सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

