शादी घर से वापस लौट रहे कारीगरों से भरा मैजिक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर- चालक की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। बदायूं मेरठ हाईवे पर कारीगरों से भरा मैजिक टेंपू में रोडवेज बस ने मारी जबरदस्त टक्कर जिसमें टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई अन्य टेंपो सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गएसू चना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया

घटना सोमवार सुबह 3:30 बजे की है शादी का प्रोग्राम कर तूबा मैरिज हॉल से मैजिक टेंपू UP13 /A T 1519, में सामान रखकर ले जा रहे थे तभी सहसवान मोहोद्दीनपुर मोड पर बदायूं मेरठ हाईवे पर गुन्नौर की ओर से आ रही एक अज्ञात रोडवेज बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी की टेंपो के परखच्चे उड़ गए जिसमें टेंपो चालक लेखराज उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र किशनलाल निवासी शहबाजपुर की मौके पर ही मौत हो गई । रामलाल पुत्र बिहारी लाल, अभिषेक पुत्र मीलाल, भूरे पुत्र होरीलाल, निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद की बुरी तरह घायल हो गए
सभी गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया वहीं मृतक टेंपो चालक लेखराज के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है
वहीं टेंपो चालक लेखराज के परिजनों को जैसे ही एक्सीडेंट की सूचना मिली तभी परिवार में कोहराम मच गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

