गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को मारी टक्कर एक बाइक सवार की मौत दूसरा घायल
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के लभारी में गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को मारी टक्कर एक की मौत एक घायल
थाना कादरचौक क्षेत्र के लभारी गांव के समीप गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार 25 वर्षीय करन पुत्र रामदीन निवासी गढ़िया रंगीन गटाटराबाद शाहजहाँपुर की मौत हो गई जबकि पवन पुत्र सूरजपाल निवासी मामूरगंज घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने करन के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

