सागरताल की दरगाह के उर्स के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने चादर चढ़ाई।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। विश्व प्रसिद्ध सागरताल की दरगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अपने साथियों के साथ चादर चढ़ाई व फूल अर्पित किए तथा पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने देश के हक में दुआ की।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि सागरताल की दरगाह पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है।दरगाह पर सभी धर्मों के लोग (हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि) आकर मन्नते मांगते है और उनकी मन्नते पूरी भी होती है। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर दुआ की कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोग प्रेम से रहे, सदभावना बनाए रखें तथा सभी धर्मों के लोग मिलकर देश की तरक्की में अपना अपना सहयोग करें।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ मोहम्मद मियां, मोतशाम सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, फरहत अली, अनवर खां सभासद व अन्य लोग मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!