डॉक्टरों के समर्पण और सेवा भाव को सम्मानित करते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली ने डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं । डॉक्टरों के समर्पण और सेवाभाव को सम्मानित करते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली सिटी ने ‘डॉक्टर्स डे’ के उपलक्ष में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. सुविधा माहेश्वरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. अवधेश गुप्ता, डॉ. नवदीप माहेश्वरी, डॉ. जितेन्द्र वार्ष्णेय, डॉ. अंकुश गुप्ता, डॉ. वैभव वार्ष्णेय, डॉ. उज्वल अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख चिकित्सकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर केवल चिकित्सा सेवा प्रदान नहीं करते, बल्कि वे समाज के लिए एक मार्गदर्शक और संरक्षक की भूमिका निभाते हैं। उनका योगदान अमूल्य है। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, सचिव प्रशान्त गर्ग, एड. सुमित गोयल, नितिन अग्रवाल, चितरंजन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, डॉ. वैभव वार्ष्णेय, युग गर्ग आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!