शराब सेल्समैन हत्याकांड की विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर..

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं।शराब सेल्समैन मुकेश यादव हत्याकांड की जांच कुंवरगांव थाने से क्राइम ब्रांच ट्रांसफर हो गई है।शुक्रवार को क्राइम टीम ने दुगरैया स्थित दुकान पर पहुंचकर मुकेश के पिता व दोनों भाइयों के बयान दर्ज किए।

परिजनों ने मुकदमे में नामजद किए शराब कारोबारी ज्योति मेहंदीरत्ता व जनरल मैनेजर पंकज खुराना के खिलाफ बयान दर्ज कराएं है। पुलिस इनको क्लीनचिट देकर चार बदमाशों को लूट के मकसद से सेल्समैन की हत्या का दावा कर जेल भेज चुकी हैं। बिनावर थानाक्षेत्र के गांव रंझौरा निवासी मुकेश यादव (35) 14 मई की रात कुंवरगांव क्षेत्र के दगुरैया के देसी शराब की दुकान पर थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर आए और दो गोली मारकर मुकेश की हत्या कर दी।
मुकेश के भाई रामवीर ने बदायूं के शराब कारोबारी ज्योति मेहंदीरत्ता व जनरल मैनेजर पंकज खुराना समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। शुरूआत में पुलिस ने हत्या के पीछे लूट की संभावना नहीं जताई थी, लेकिन खुलासा के वक्त पुलिस ने हत्या की मुख्य वजह लूट ही बताई थी।
पुलिस ने कुख्यात आरोपी बिहारी समेत चार को जेल भेज दिया था।उसके ज्योति मेहंदीरत्ता व पंकज खुराना को क्लीनचिट देने का दावा किया। इससे परिजनों में आक्रोश पनप गया।वह इन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए। इस बीच परिवार ने कोर्ट में दोनों आरोपियों के खिलाफ वाद दायर किया।प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर सीबीआई की मांग की।
मामला तूल पकड़ने पर पुलिस अधिकारियों ने हत्याकांड की जांच अब कुंवरगांव थाने से क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर जवाहर लाल वर्मा को सौंप गई है। शुक्रवार को क्राइम टीम दुगरैया स्थित शराब की दुकान पर पहुंची।
टीम ने मुकेश के पिता महेश पाल, मुकदमे के वादी रामवीर व छोटे भाई सोमवीर के बयान दर्ज किए।
इधर सोमवीर ने बताया कि उनके परिवार के एक सदस्य का देहांत हो गया था। इस वजह से अभी धरना स्थगित कर दिया है। तेरहवीं संपन्न होने के बाद फिर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने देंगे। कुंवरगांव इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर सेल्समैन हत्याकांड की विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!