कोतवाली में एसडीएम ने फरियादियों की सुनी शिकायतें और समस्याओं का समाधान कर अन्य शिकायतों का निस्तारण करने के अधीनस्थों को दिए निर्देश,

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। एसडीएम राशि कृष्णा ने बिसौली कोतवाली पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी और कुछ समस्याओं का समाधान कर अन्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए।

शनिवार को थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा और तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने लोगों की शिकायतों को सुना। ग्राम परवेजनगर अफगना निवासी महिपाल पुत्र सुखराम का आरोप है कि उसके भाई अमरसिंह ने दो बीघा खेत का बटवारा गलत तरीके से किया है। पीड़ित ने खेत का बटवारा सही तरीके से करवाने की गुहार लगाई है। वही राजस्व संबंधी दो शिकायतों का तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, शादव अली नकवी, लेखपाल अमित कुमार, संदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, आदित्य कुमार, अरविंद कुमार , रामौतार यादव आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!