गंगा नदीं में स्टंटबाजी कर वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

कछला,बदायूं। थाना उझानी पुलिस द्वारा धारा 125 बीएनएस में नामित अभियुक्त आकाश पुत्र अनेकपाल निवासी वार्ड नं0-7 कछला थाना उझानी को गिरफ्तार किया गया
अभियुक्त द्वारा अपनी इस्ट्राग्राम आई.डी. पर कछला घाट पर स्थित रेलवे पुल से नीचे गंगा नदी में कूद कर नहाने की वीडियों बनाकर वायरल की गयी तथा अनावश्यक रुप से स्टन्टबाजी की गयी। पूछताछ पर इसने बताया कि वह कछला कस्बे का ही रहने वाला है तथा नगर पंचायत कछला में काम करता है और प्राईवेट गोताखोर है। वह भली भाँति तैरना जानता है और बचपन से ही कछला घाट पर रहता है । इसने स्टन्टबाजी की यह रील्स श्रावण माह से पहले जून के महीने में 20 जून व 24 जून को बनाई थी। यह भी बताया कि वीडियो सोशल पर वायरल होने पर इनका प्रचार प्रसार होने अखबार व चैनल पर खबरें प्रकाशित होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!