चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग बा मुश्किल पाया आग पर काबू बाल बाल बच्चे परिजन
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिल्सी, बदायूं। बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया गांव में शनिवार शाम 7:00 बजे चाय बनाते समय अचानक से एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया, परंतु आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जलते हुए एलपीजी सिलेंडर को गांव से बाहर निकाल कर फेंक दिया और मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मिश्रीपुर मुकईया गांव में बृजेश की बड़ी पुत्री बबीता घर में चाय बना रही थी, तभी अचानक से एलपीजी सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते सिलेंडर से लपटें निकलने लगी। जानकारी जब ग्रामीणों को लगी तो सभी लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, ग्रामीणों ने जलते हुए सिलेंडर को गांव से बाहर फेंक दिया तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिलेंडर में आग लगने के कारण गांव में अफरा तफरी का माहौल भी बन गया।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

