अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग 20 लाख रु0) व एक अदद क्षतिग्रस्त कार नेक्सोन सीज एवं 03 अदद एण्ड्रायड मोबाइल व 1920 रु0 समेत 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक. डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अलापुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थ की तस्करी एवं अपराधों की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम थाना अलापुर ने शनिवार को मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अलापुर बदायूँ रोड से करीब 700 मीटर हसनपुर हुरियाई जाने वाले रोड पर कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने कार तेज करके भागना चाहा तभी पुलिस बल को देख एक अभियुक्त तेजी से कार की बायीं खिडकी खोलकर भाग गया तथा शेष दो अभियुक्तगण को कार में ही पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्तियो से पूछताछ की तो उन्होने अपनी कार मे अवैध गांजा बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम मुकर्रम पुत्र नन्हे नि0 मसूदपुरा थाना उसहैत बताया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर अभि0 आलिम पुत्र विदरीस उर्फ भडक्का निवासी ग्राम आसपुर थाना अलापुर की जामा तलाशी से एक अदद मोबाइल वीवो व 1160 रूपये बरामद हुए व अभि0 पवन पुत्र अजयपाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना अलापुर की जामा तलाशी से 820 रूपये बरामद हुए व कार संख्या UP32KB8201 से दो अदद मोबाइल व तीन बोरो में कुल 75.890 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ । अभि0 आलिम ने बताया कि ये दोनो फोन जो कार से मिले है मुकर्रम के है । भागने पर मोबाइल को कार मे छोड़ गया था । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्द थाना अलापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियुक्त गण आलिम व पवन के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया व फरार अभि0 मुकर्रम की तलाश जारी है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!