मल्टीपरपज सीड स्टोर पर तहसीलदार द्वारा किसानों को बाजरे की मिनी किट फ्री वितरण की
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली, बदायूं। मल्टीपरपज सीड स्टोर बिसौली पर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला एवं नायब तहसीलदार सृजन यादव की उपस्थिति में किसानों को निशुल्क बाजरा मिनीकिट का वितरण किया गया।
मंगलवार को तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला एवं नायब तहसीलदार सृजन यादव द्वारा किसानों को बाजरा की मिनी किट वितरित की। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि बाजरा की उन्नत किस्म के बीच किसानों को इसलिए वितरित किए जा रहे हैं, क्योंकि यह किस्म कम समय में अधिक उत्पादन देने में सक्षम होती है। इससे न केवल फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है, बल्कि बाजार में बेहतर मूल्य भी मिल पाता है। ऐसे में यह योजना आर्थिक दृष्टि से भी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। वितरण पास मशीन के आधार पर किया गया, मिनीकिट प्राप्त करने के लिए किसान पंजीकरण के दर्शन पोर्टल 2.0 पर 0.4 हैक्टेयर ( 1 एकड़ ) जमीन उपलब्ध हो सम्बंधित किसान बाजरा मिनीकिट के लिए गोदाम पर पहले आयो पहले पाओ के आधार पर लाभ प्राप्त कर सकते है। इस दौरान कृषि विभाग से विषय वस्तु विशेषज्ञ नेत्रपाल सिंह, बीज गोदाम प्रभारी ओंकार, शिवप्रताप पाराशरी, द्विजेंद्र कुमार पंकज आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

