कुंवरगांव पुलिस को मिली सफलता,,टप्पेबाज गिरोह के 5 लोगों को किया गिरफ्तार.. नई दिल्ली,फिरोजाबाद व अजमेर के टप्पेबाज बदायूं में आकर घटनाओं को दे रहे थे अंजाम

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। कुंवरगांव, नई दिल्ली, फिरोजाबाद और अजमेर के टप्पेबाज बदायूं में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।मंगलवार को कुंवरगांव पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ लिया है।पुलिस ने दंपती समेत पांच टप्पेबाजों की निशानदेही पर चोरी के जेवर खरीद रहे शहर के एक सराफ को भी पकड़ा है।रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी को जेल भेज दिया है।
कुंवरगांव इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को आंवला-बदायूं मार्ग पर कसेर तिराहे के पास वृद्ध रामबेटी से साथ टप्पेबाजी की घटना हुई थी।दो टप्पेबाज उन्हें नकली नोट देकर सोने के कुंडल उतार ले गए थे। इसके बाद सिविल लाइंस क्षेत्र में दातागंज तिराहे पर एक महिला के सोने की चेन उतरवा ली।
पुलिस ने मंगलवार को कसेर रोड पर सांई मंदिर के पास एक महिला समेत पांच टप्पेबाजों को पकड़ लिया।इसमें नई दिल्ली के रनगोला थानाक्षेत्र के उत्तम नगर कॉलोनी की छेतिया परमार व उसकी पत्नी देवी, फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर के मोहल्ला रहना की पुलिया के शंकर राठौर व केशू राठौर, अजमेर के नशीराबाद थानाक्षेत्र के गांव मिशन कंपाउंड निवासी शंकर बागरी हैं। पुलिस की पूछताछ में टप्पेबाजों ने बताया कि वह बदायूं शहर के मोहल्ला चाहमीर मढ़ई चौक निवासी सराफ प्रशांत रस्तोगी को वह चोरी के जेवर बेचते हैं।
पुलिस ने टप्पेबाजों की निशानदेही पर सराफ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की एक जोड़ी पाजेब,एक अंगूठी, पांच पायल,एक लौंग,एक जोड़ी कुंडल व 1500 रुपये की नकदी बरामद की।इसके अलावा टप्पेबाजों से नकली नोट की गड्डी, छह मोबाइल व एक बाइक बरामद की।पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शाम को कोर्ट के समक्ष करने के बाद सभी को जेल भेज दिया है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!