ग्रामीणों ने बनाया मजाक…50 साल के दुष्कर्म पीड़ित ने जहर खाकर दी जान

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं।बिल्सी थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित व्यक्ति का ग्रामीणों ने मजाक बनाया, जिससे आहत होकर उसने जहर खा लिया।मंगलवार को बरेली में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
50 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति के साथ सात जुलाई को शराब पिलाकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। गांव के कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। उसके बाद गांव के लोगों पीड़ित का मजाक बना रहे थे। पीड़ित ने आरोपी हरीश पाल के खिलाफ 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इसके बावजूद गांव वाले पीड़ित का मजाक बनाते थे।
इससे क्षुब्ध होकर उसने 17 जुलाई को अपने खेत पर जहरीला पदार्थ खा लिया।इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी पहले से ही जेल भेजा जा चुका है।कौन लोग पीड़ित का मजाक बनाते थे, अब इसकी जांच की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!