कई सामाजिक संगठनों ने राहगीरों समेत पुलिस को वितरित किये गए मास्क

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी। निंदूरा ब्लाक मे भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा (अराजनैतिक) के तत्वावधान में उमरा,लखनऊ बार्डर पर राहगीरों को मास्क वितरित किये गए। संगठन के अध्यक्ष अनुज सम्राट ने लोगों को घर से अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर जाने का आग्रह किया। श्री सम्राट ने ये भी कहा की आप लोग  बिना हेलमेट और मास्क के बाइक से न निकले। उन्होंने कहा कि जब आप स्वस्थ रहेंगे तो आपका परिवार और पूरा समाज स्वस्थ रहेगा। संगठन के उपाध्यक्ष श्रीश ने कहा सरकार द्वारा जो भी हम लोगो को निर्देश दिया गया है उसका पालन करना हम लोगों की जिम्मेदारी है। इसलिए आप लोग कृपया बाहर के किसी भी व्यक्ति के संपर्क से दूरी बनाए रखे। भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों का भी जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर चैकी प्रभारी अंजेश सिंह ने लोगों को बेवजह घर से न निकलने को कहा और सबसे हेलमेट और मास्क लगाकर अपने घरों से निकले। इस मौके पर  उमरा चैकी प्रभारी अंजेश सिंह के साथ संगठन के अध्यक्ष अनुज सम्राट, उपाध्यक्ष श्रीश रावत, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रवण रावत, ब्लॉक सचिव धर्मेंद्र, सुनील रावत, सुधीर, मोनू व पुलिस टीम मौजूद रही।

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

Don`t copy text!