दरियाबाद बाराबंकी बाराबंकी जिले के ब्लॉक दरियाबाद अंतर्गत बेलहरी गांव में स्थित महादेव डेयरी फॉम के संस्थापक जय प्रकाश मिश्र द्वारा पशुपालक भाइयों में छाता का वितरण किया गया।इस दौरान डेयरी पर कुल 30 पशुपालक आए।जिन्हें छाता देते हुए डेयरी फॉम के संचालक जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि पशुपालक भाई हर मौसम धूप हो या बरसात अपने पशुओं के लिए चारा व दूध बेचने के लिए मौसम की मार सहते है।ये मेहनती पशुपालक अपने पशुओं के चक्कर मे अपना ध्यान नही दे पाते।ऐसे में हमारी डेयरी फॉम की ओर पशुपालकों को एक एक निःशुल्क छाता वितरित किया गया।जिसका सहारा लेते हुए पशुपालक भाई धूप और बारिश में खुद का बचाव करते हुए अपने पशुओ का समय से चारा पानी का ध्यान दे।हमारा उद्देश्य पशुपालकों को सम्मानजनक आजीविका के लिए प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर डेयरी के संरक्षक अनूप मिश्रा, संचालक राम किशोर वर्मा, शिव पूजन वर्मा, सीताराम वर्मा, कल्लू, सालिकराम, सोनीलाल, भाईलाल, शैलेश, समरजीत, हर्षित, मोहित, सुरेंद्र, दीपक, सचिन, महंगू आदि लोग मौजूद रहे।
Related Posts

